Skip to main content

काश ऐसा होता…!

 गुज़रे वक्त पर अफ़सोस क्यों?


कई बार मैं बैठा-बैठा सोचता हूँ- काश मैंने वो गलती न की होती, वो फैसला न लिया होता, उस वक्त वैसा व्यवहार न किया होता, या वो सब कुछ क्यों किया जो अब सोचने पर गलत लगता है? ये सवाल मन से निकलते ही नहीं।


हम सब जानते हैं कि जो बीत गया, वो बदला नहीं जा सकता। फिर भी इंसान का दिमाग बार-बार उसी पुराने अध्याय में उलझा क्यों रहता है? क्यों हम बार-बार उन्हीं बीते पलों को याद करते हैं जिनका अब कोई इलाज नहीं है?


क्या वाकई ऐसा सोचते रहना कोई फ़ायदा देता है?


शायद नहीं। लेकिन फिर भी, हम सोचते हैं। हर कोई सोचता है। कोई भी इस अपराधबोध (guilt) से पूरी तरह मुक्त नहीं है।


ये इंसानी फ़ितरत है कि हम खुद को मानसिक रूप से सज़ा देते रहते हैं। हम जानते हैं कि गिरा हुआ दूध वापस बर्तन में नहीं आता, फिर भी हम उसी दूध पर आंसू बहाते रहते हैं। शायद हमें लगता है कि दुखी होने से गलती मिट जाएगी। पर सच्चाई ये है- गलती दुख से नहीं, सुधार से मिटती है।


एक बात मैंने अनुभव से सीखी है- वक़्त को कोसने से बेहतर है अपने रास्ते को सुधार लेना।


गलतियां सबसे होती हैं। निर्णय गलत निकल सकते हैं। लोग धोखा दे सकते हैं। मौके छिन सकते हैं। और हां, हमसे भी चूक हो सकती है। लेकिन ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत बात यही है कि वो हमेशा हमें एक नया मौका देती है।


कोई भी बुरी परिस्थिति सुधारी जा सकती है, अगर हम दिल से उसे सुधारने की कोशिश करें। दोषारोपण, पछतावा या आत्मग्लानि में जीने से अच्छा है कि हम अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं।


बीता हुआ पल वापस नहीं आएगा, लेकिन नया पल ज़रूर आएगा। हर दिन, हर सुबह, एक नई शुरुआत का मौका लेकर आती है। अतीत की गलती को हम वर्तमान की सच्चाई से ठीक कर सकते हैं।


गुज़रे पलों का पछतावा हमें बेहतर बना सकता है- अगर हम चाहें। उसे कड़वाहट नहीं, सबक बनाएं।


गिरे हुए दानों को समेटना मुश्किल है, पर बचे हुए अनाज से फिर से कुछ नया पकाया जा सकता है।


तो अगली बार जब मन अपराधबोध में डूबने लगे, उससे भागिए मत। उसे समझिए, स्वीकार कीजिए, और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़िए। जब तक जीवन है, तब तक उम्मीद है। और जब तक उम्मीद है, तब तक सुधार संभव है।


– डॉ. सुनील सिंह राणा

(ज़िंदगी के अनुभवों से)

Comments

Popular posts from this blog

False Ego; A Silent Destroyer…!

  False Ego - A Silent Destroyer of Family Harmony “It’s Not You or Me - It’s Everyone!” ✍️ By Dr. Sunil S Rana आजकल हर घर की एक गंभीर सामाजिक बीमारी - ‘झूठा अहंकार’ जो ना केवल बच्चों में बल्कि बड़ों में भी देखने को मिल रहा है। हमारे समाज का ताना-बाना टूट रहा है। हर घर में अब संवाद की जगह तर्क, सम्मान की जगह टकराव और समझदारी की जगह “false ego” (झूठा अहंकार) ने ले ली है। Ego - The Enemy Within the Family The most dangerous part about ego is: it doesn’t let you see that you are wrong. A person trapped in ego doesn’t argue to understand, they argue to win. And sadly, families today are paying the price. जैसे जैसे ‘self-love’ और ‘independence’ के नाम पर व्यक्तिगत सीमाएँ खींची जा रही हैं, वैसे वैसे ‘हम’ की भावना समाप्त होती जा रही है। 🔹  From Obedience to Opposition: A Cultural Shift “Judge mat karo”, “Lecture mat do”, “Aapko kya pata, duniya badal gayi hai…” – ये शब्द आजकल आम हो गए हैं। लेकिन यही वो शब्द हैं जो सबसे निकम्मे और मूर्ख लोगों की पहचान बन गए ह...

Where Lies True Happiness…!?!

THE REAL HAPPINESS OF LIFE (A Journey into Real Happiness and Peace) :By Dr Sunil S Rana  If Even Lata Mangeshkar Didn’t Want to Be Reborn as Herself… Then Where Lies True Happiness? Once, in an interview, when the legendary Lata Mangeshkar, the Saraswati of Indian singing, was asked, “Would you like to be born as Lata Mangeshkar again in your next birth?” She replied with quiet honesty: “…Agar waakayee janm mila mujhe to main Lata Mangeshkar banna nahi chahungi. Lata Mangeshkar ki jo takleefen hain, wo usko hi pata hai…” Imagine this for a moment. The “Nightingale of India,” a name synonymous with devotion, discipline, melody, and unmatched glory, admitted that she wouldn’t want to return as herself. And she is not alone. If tomorrow Modi ji were to say, “I don’t want to be reborn as Modi,” or if Tata, Ambani, Shahrukh, Salman expressed the same, wouldn’t it shake our illusions? We, as ordinary people, look at these icons, dream of their lives, and chase the shadows of m...

THUREE SHAKAND WROOL...!

"Three-Second Rule": Myth or Madness? A Slice of Truth on Dropped Food. By Dr Sunil S Rana  We’ve all seen it; or maybe done it ourselves: food slips out of the hand, hits the floor, and before anyone can blink, it’s scooped back up and devoured, all under the protective shield of the so-called “Three-Second Rule.” I have an acquaintance who religiously abides by this rule. He drops food more often than not; and picks it up with lightning speed and gulps it down before reason can intervene. Just last week at Domino’s, we were sharing a pizza. While walking out, he dropped an entire pizza triangle. Without missing a beat, he bent, grabbed it, and; before I could utter a word; it had vanished into his mouth. With a half-chewed grin, he mumbled in a comically exaggerated tone,  "Thuree Shakand Wrool!" But is there any scientific merit to this supposed rule? Or is it just a convenient excuse to rescue fallen fries and pizza? The Three-Second Rule: Fiction More Than Fac...